Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
HomeHoroscopeAries love compatibility horoscope

मेष लव कंपैटिबिलिटी राशिफल

प्‍यार के मामले में मेष राशि के जातक ज्‍यादा अच्‍छे पार्टनर साबित नहीं होते। लेकिन अगर इन्‍हें एक बार किसी से सच्‍चा प्‍यार हो जाए तो ये उसके लिए अपना सब कुछ न्‍योछावर कर देते हैं। यह पूरे समर्पण भाव से प्रेम करते हैं।

मेष -: इस राशि वाले जातक अपने निजी संबंधों में बहिर्मखी और ईमानदार होते हैं। ये जातक आसानी से किसी की गलती को नहीं भूलते एवं न ही जल्‍दी से क्षमा करते हैं। ये एकसाथ आने पर अच्‍छा तालमेल बनाते हैं।

वृषभ -: मेष जातक जल्‍दबाजी में रहते हैं तो वृषभ जातक हर काम को गहराई से जानने के बाद ही करते हैं। इनके रिश्‍ते को सुखद बनाने के लिए जरूरी है कि ये दोनों ही एक दूसरे के विचारों का सम्‍मान करें।

मिथुन -: इन दो राशियों का मेल ऊर्जावान, उत्‍साह और जिज्ञासा से भरा है। एकसाथ आने पर ये दोनों रचनात्‍मक हो जाते हैं। मेष की क्षमता और मिथुन के विचार इन्‍हें हर कार्य में सफलता दिलाते हैं। मेष राशि के जातक अग्‍नि के समान हैं तो मिथुन हवा के समान। ये दोनों एक-दूसरे के लिए बिलकुल अनुकूल साबित होते हैं।

कर्क -: कर्क राशि के मेष जातकों के साथ प्रेम संबंध होने पर इनके रिश्‍ते में प्‍यार और पैशन दोनों ही देखने को मिलता है। मेष राशि वाले अन्‍य सभी राशियों के जातकों के मुकाबले सबसे अधिक शक्‍तिशाली साथी साबित होते हैं। कर्क राशि के जातक नाज़ुक और भावुक होते हैं लेकिन मेष राशि वाले जातक इन्‍हें अच्‍छी तरह से संभालना जानते हैं। 

हिन्दी जन्म कुंडली

सिंह -: इन राशियों का मेल अद्भुत है। ये दोनों ही एक-दूसरे के प्रति गंभीर और समर्पित होते हैं। ये दोनों ही राशियां मजबूत और आत्‍मविश्‍वास से भरपूर हैं। समय बीतने के साथ इनका रिश्‍ता और भी मजबूत होता जाता है। इन दोनों राशियों के जातकों की एक समान इच्‍छाएं और पसंद होती हैं। एकसाथ आने पर यह दोनों आकर्षित लगते हैं।

कन्‍या -: मेष राशि के जातकों की गलत आदतों को भी सकारात्‍मक बनाने की क्षमता कन्‍या राशि वाले जातकों में होती है। ये दोनों एक दूसरे के पूरक होते हैं। इन्‍हें अपने रिश्‍ते में ईमानदारी और प्रेम के अलावा और किसी चीज़ की जरूरत महसूस नहीं होती। इनमें एक आदर्श जोड़ी बनने के गुण होते हैं।

तुला -: इन दोनों के बीच भावनात्‍मक रिश्‍ता काफी मजबूत होता है। तुला राशि वाले दूसरों की सोच का सम्‍मान करते हैं तो मेष जातक अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। यदि इनके इस रवैये को नियंत्रित किया जा सके तो इनका संबंध सुखद बन सकता है।

वृश्चिक -: इन दोनों राशियों के जातकों का स्‍वभाव एक दूसरे से बिलकुल विपरीत होता है। मेष वाले जातक क्रियाशील और हुकुम चलाने वाले होते हैं। इन्‍हें रिश्‍ते में नेतृत्‍व करना पसंद होता है तो वहीं वृश्चिक राशि वाले जातक किसी के अधीन रहना पसंद नहीं करते। यह आत्‍मनिर्भर होते हैं।

धनु -: धनु राशि के जातक काफी मज़ाकिया स्‍वभाव के होते हैं तो वहीं दूसरी और मेष राशि के लोग गंभीर होते हैं। दोनों ही राशियों का स्‍वभाव अग्‍नि की तरह है एवं साथ आने पर यह दोनों कामुक बनते हैं। मेष राशि के व्‍यक्‍ति को नई-नई चीजें सीखने का शौक होता है तो वहीं धनु राशि के जातकों को अपने तरीके से जीवन जीना पसंद होता है।

मकर -: मेष राशि वाले जातक खर्चीले होते हैं तो वहीं मकर जातकों को भविष्‍य की सुरक्षा की चिंता रहती है। रिश्‍ते में सफल होने के लिए इन्‍हें अधिक से अधिक धैर्य की जरूरत होती है।

कुंभ -: ये दोनों ही जातक ऊर्जावान और बलवान होते हैं। मेष और कुंभ राशि का मेल काफी अच्‍छा माना जाता है। ये दोनों ही एकदूसरे को पूर्ण समर्पण भाव से प्रेम एवं समर्थन करते हैं।

मीन -: ये दोनों ही जातक ऊर्जावान और बलवान होते हैं। मेष और कुंभ राशि का मेल काफी अच्‍छा माना जाता है। ये दोनों ही एकदूसरे को पूर्ण समर्पण भाव से प्रेम एवं समर्थन करते हैं।

राशिफल : दैनिक | साप्‍ताहिक | मासिक | वार्षिक | लव | रिलेशन

मेष लव कंपैटिबिलिटी

मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुम्भ | मीन

मेष व्‍यक्‍तित्‍व

रत्‍न | स्‍वभाव | स्वास्थ्य | कामुकता | लव कंपैटिबिलिटी | व्यापार | पुरुष | स्‍त्री | बच्‍चे | बॉस | कर्मचारी
 
मेष के लिए एस्‍ट्रो प्रॉर्डक्‍ट्स
 

 

लोकप्रिय उपाय

पांच प्रश्‍न पूछें

कभी-कभी कुछ प्रश्‍नों का सटीक जवाब मिलना अत्‍यावश्‍यक होता...

और पढ़ें

गुरु गोचर रिपोर्ट

ग्रहों के गुरु ब्रहस्पति हर वर्ष अपनी राशी बदलते हैं | गुरु सबसे शुभ ग...

और पढ़ें

विस्तृत करियर रिपोर्ट

विस्तृत करियर रिपोर्ट में हमारे अनुभवी ज्योथतिषाचार्यों द्वारा आपके कर...

और पढ़ें

वैवाहिक जीवन रिपोर्ट

युवाओं के मन में शादी को कई सवाल उठते हैं जिनका सटीक जवाब आपको हमारे ज...

और पढ़ें

 
 
DMCA.com Protection Status